लखनऊ, दिसम्बर 26 -- लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए पहली सीधी फ्लाइट क्रिसमस के मौके पर शुरू कर दी गई है। इंडिगो की ओर से यह विमान सेवा शुरू की गई है। हाल ही में नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू हुआ है। इस एयरपोर्ट के शुरू हो जाने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत हो गई है। पहले दिन 140 से अधिक यात्रियों ने नवी मुंबई के लिए सफर किया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार लखनऊ से नवी मुंबई के लिए इंडिगो की विमान सेवा 6ई-829 सुबह 6:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना होगी। यह फ्लाइट सुबह 8:15 बजे नवी मुंबई में उतरेगी। शनिवार को इस विमान का किराया 12 हजार रुपये से अधिक चल रहा है। वापसी में नवी मुंबई से इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-830 शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात 9:25 बजे पहुंचेगी। विमान में शनिवार का किराया 6,431 रुपये चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.