लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत शाहजहांपुर में भी रुकेगी
शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर, पीलीभीत और लखीमपुर समेत आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय ने बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लखनऊ जंक्शन से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22545/22546) को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से जनपद के यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। इस ट्रेन के ठहराव को लेकर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और राज्यसभा सदस्य मिथलेश कठेरिया की ओर से लगातार प्रयास किए गए थे। जनसुविधा के विस्तार के उद्देश्य से शाहजहांपुर में स्टॉपेज की मांग रेल मंत्रालय तक पहुंचाई गई थी। अब इस निर्णय के बाद लखनऊ, देहरादून और हरिद्वार जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। इस ठहराव से शाहजहांपुर के साथ-साथ पीलीभीत जनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.