लखनऊ से चाकू खरीद दिल्ली में मर्डर करने आया पति; जेठानी के घर सो रही पत्नी को काटा
नई दिल्ली, जून 29 -- दिल्ली के शाहदरा जिले के कड़कड़डूमा गांव में हुई उत्तर प्रदेश की एक 30 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या के मामले को दिल्ली पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी और 3 बच्चों की मां थी। हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। डीसीपी शाहदरा राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 28 जून को आनंद विहार थाना पुलिस को दिल्ली के कड़कड़डूमा गांव में एक कमरे के अंदर एक महिला के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक महिला मृत पाई गई। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। यह भी पढ़ें- पुलिस का इन 5 तकनीकों से अपराधियों पर प्रहार, MHA का I4C बना वरदान;क्या-क्या लाभ डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.