लखनऊ, फरवरी 6 -- प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास शुक्रवार सुबह 3.7 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिससे शहर में हल्की कंपन महसूस की गई। भूकंप का केंद्र लखनऊ से कुछ दूरी पर गोण्डा में था। इस हल्के भूकंप से कहीं किसी नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन लोग सहम जरूर गए हैं। खासतौर पर बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले चर्चा करते दिखे कि क्या दोबारा भी भूकंप आ सकता है। अमौसी स्थित आईएमडी, लखनऊ के अनुसार भूकंप सुबह 7:32 पर आया बजे आया। उस समय अधिसंख्य लोग दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। शहर की हाई राइज बिल्डिंग में रहने वालों ने बताया कि उन्होंने कुछ सेकंड के लिए फर्श और दीवारों में कंपन महसूस की। मौसम विभाग और भूकंप विज्ञान केंद्र ने पुष्टि की कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 थी और इसका केंद्र लखनऊ से उत्तर दिशा में अयोध्या से 10 किलोमीटर की दूरी पर गोण्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.