लखनऊ से गिरफ्तार हुआ मुरादाबाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी
सासाराम, अगस्त 9 -- सासाराम, नगर संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चर्चित मुरादाबाद हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य प्राथमिकी आरोपित सिपल उर्फ मिराज खान (42 वर्ष) को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब साढ़े चार माह से फरार चल रहा था। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस को आरोपी के लखनऊ में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम को लखनऊ भेजा गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके परिजन के घर से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही परिवार से जुड़े हैं। बताया कि हत्याकांड में अभी दो अन्य आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.