लखनऊ, फरवरी 16 -- अमौसी स्थित एयरपोर्ट से जल्द ही गाजियाबाद की सीधी फ्लाइट शुरू हो सकती है। छोटे विमान की सेवा देने वाली एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल में शामिल कर लिया लेकिन अभी बुकिंग शुरू नहीं की है। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एयरलाइंस ने फिलहाल अपनी झारसूंगड़ा से लखनऊ के बीच फ्लाइटें स्थगित कर रखी हैं। दूसरी ओर अपने शेड्यूल में गाजियाबाद के हिंडन को शामिल कर लिया है। सूत्र के अनुसार शुरुआत में एयरलाइंस किशनगढ़ से कनेक्टिविटी देने की तैयारी कर रही है। साथ ही कुछ दिन में यानी मार्च के अंत तक गाजियाबाद से लखनऊ की सीधी फ्लाइट शुरू कर देगी। सिर्फ, यह स्टार एयर ही नहीं, बड़ी एयरलाइंस भी मौजूदा समय गाजियाबाद से लखनऊ के बीच यात्रियों के लोड का सर्वे कर रहीं हैं। प्रमुख एयरलाइंस ने हाल ही में मुम्बई के नए एयरपोर्ट...