लखनऊ से इलाज कर लौट रहे युवक का सड़क किनारे मिला शव
औरैया, जुलाई 28 -- फफूंद/अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के डोरी पुरवा गांव निवासी एक किसान का शव मंगलवार दोपहर औरैया-फफूंद मार्ग पर शाहआलमपुर गांव के कट के पास सड़क किनारे मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार किसान चंद्रशेखर का इलाज लखनऊ में चल रहा था। वह अपने साले कुलदीप के साथ दवा लेने गए थे। बताया गया कि मंगलवार सुबह वह बिना किसी को बताए लखनऊ से निकल आए। यह भी पढ़ें- Banda News: बीमारी से परेशान किसान की मौत परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक वह ट्रेन से दिबियापुर पहुंचे और वहां से घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.