लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त
बस्ती, मई 27 -- कुदरहा। रामजानकी मार्ग पर कलवारी थानाक्षेत्र में छरदही स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। कार सवार लोग लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे थे। सोमवार की देर आई आंधी-पानी के दौरान यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि धनघटा-संतकबीरनगर निवासी दुर्गा प्रसाद सोनी अपनी पत्नी और बहन के साथ लखनऊ इलाज के सिलसिले में गए थे। सोमवार की देर रात इलाज कराकर घर लौट रहे थे। दुर्गा प्रसाद सोनी ने बताया कि देर रात लौटते वक्त अचानक आंधी-बारिश के बीच वाहन चलाते समय उन्हें झपकी लग गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। यह भी पढ़ें- पांच किलोमीटर बाद उतरना था,उससे पहले ही मौत ने मारा झपट़्टा कार में सवार लोगों की चीख-पुकार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.