अलीगढ़, मई 5 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ स्तर से प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड की तरह संचालित करने के आदेश भले ही जारी कर दिए गए हों, लेकिन जिले में इसका असर फिलहाल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अब तक कोई स्पष्ट लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। यही कारण है कि जमीनी स्तर पर पुरानी व्यवस्था ही लागू है और उपभोक्ताओं को राहत का लाभ नहीं मिल पा रहा।मंगलवार को यह आदेश सार्वजनिक होने के बाद उपभोक्ताओं में उम्मीद जगी, लेकिन हकीकत इससे उलट दिखाई दी। सोमवार को जहां नेगेटिव बैलेंस होने पर कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए, वहीं मंगलवार को भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं को राहत, दो से तीन दिन में मीटर हो जाएंगे पोस्टपेड कई उपभोक्ता शि...