मऊ, मार्च 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। डॉ.अमित कुमार सिंह ज्वाइन डायरेक्टर स्वास्थ्य लखनऊ एवं डॉक्टर मिस्टर वेद प्रकाश ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहा तथा भातकोल एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर खैराबाद चलीसवा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर इमरजेंसी दवाएं, पैथोलॉजी, प्रसव केंद्र, दवा का रखरखाव, साफ-सफाई आदि के बाबत जानकारी ली। सीएचसी अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि ब्लड बैंक, डिजिटल एक्सरे, फार्मासिस्ट की कमी, ऑर्थोपेडिक सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं बाल रोग विशेषज्ञ के चिकित्सक की आवश्यकता है। स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि ईमानदारी पूर्वक एवं समय का ध्यान रखते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना करें। इस मौके पर अधीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.