हापुड़, फरवरी 6 -- लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चार टीमों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल समेत छह सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने अस्पतालों में विभिन्न व्यवस्थाओं को जांचा और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। जिले में उक्त निरीक्षण तीन दिनों तक चलेगा। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लखनऊ के आदेश पर जिला हापुड़ में स्टेट रिव्यू मिशन के तहत 6 से 8 फरवरी तक सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया जाना है। यहां स्वास्थ्य अधिकारियों की चार टीमें जांच करने के लिए आई हैं। शुक्रवार को पहले दिन लखनऊ की टीम ने जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़, धौलाना, सिखैड़ा सिंभावली और गढ़मुक्तेश्वर का निरीक्षण किया। राजकीय महिला चिकित्सालय कोठी गेट हापुड़ का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.