मथुरा, अप्रैल 11 -- लखनऊ कंट्रोल रूम से शुक्रवार दोपहर तीन बजे बाद एक कॉल आने के कुछ ही देर में मुख्यालय, मांट, वृंदावन, राया क्षेत्र से 108 एंबुलेंस को वृंदावन के केशीघाट यमुना क्षेत्र रवाना कर दिया गया। सायरन बजाती हुईं एक-एक कर सात एंबुलेंस वहां पहुंचीं। यमुना में डूबे लोगों को निकालने का कार्य गोताखोरों एवं अन्य के द्वारा किया जा रहा था। यमुना से बाहर निकालने के बाद श्रद्धालुओं को 108 एंबुलेंस से स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। सीएमओ डा. राधावल्लभ द्वारा अधीनस्थों को निर्देशित किया जाता रहा। कंट्रोल रूम प्रभारी डा. गोपाल गर्ग भी अपडेट लिया जाता रहा। 102 एवं 108 एंबुलेंस प्रभारी गौरव त्यागी के अनुसार सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस को तुरंत भेजा गया। सूचना मिलते ही अलर्ट हुआ अस्पताल, इमरजेंसी पहुंचे चिकित्सकवृंदावन के केशी घाट पर मोटरबोट प...