हापुड़, मई 10 -- हापुड़। लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने शनिवार को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिखैड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के सभी वार्डों में व्यवस्थाओं को जांचा और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। कायाकल्प निरीक्षण में पास होने पर सीएचसी को एक-एक लाख का ईनाम मिलेगा। शनिवार सुबह हापुड़ जिले में लखनऊ से कायाकल्प की दो टीम पहुंचीं। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में कायाकल्प टीम में शामिल डॉ.कल्याणी और डॉ.तृषा ने निरीक्षण किया। सभी वार्डों में व्यवस्थाओं को जांचकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। टीम के अधिकारियों ने चिकित्सकों को आवश्यक सुझाव भी दिए। दूसरी कायाकल्प टीम में शामिल डॉ.प्रशांत, मनीष और सुरेश द्वारा सिखैड़ा सिंभावली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.