हापुड़, दिसम्बर 10 -- लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने बुधवार को दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाएं जांची। आवश्यक सुझाव दिए और कर्मचारियों से जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ हापुड़ भी मौजूद रहे। निरीक्षण में पास होने पर जिला अस्पताल को तीन लाख रुपये का ईनाम मिलेगा। बुधवार को लखनऊ से आई कायाकल्प टीम हापुड़ के जिला अस्पताल में पहुंची। टीम में मंडलीय परामर्शदाता मुरादाबाद डॉ.प्रशांत कुमार और मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.हुमैरा शामिल रहीं। टीम के सदस्यों ने अस्पताल में व्यवस्थाएं जांचीं। दवाईयों के वार्ड, ओपीडी कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया। अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की गई। टीम के सदस्यों ने चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी ली और उन्हें सुझाव भी दिए। निरीक्षण के दौरान सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.