अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने लखनऊ से अयोध्या तक विशेष टूर पैकेज की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय यात्रा के लिए टेंपो ट्रैवलर सेवा प्रारंभ की जा रही है, जिसकी पहली यात्रा 21 फरवरी को प्रस्तावित है। श्रद्धालु इस विशेष टूर पैकेज की बुकिंग यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत सुबह आठ बजे लखनऊ के एक होटल से होगी, जो करीब 10ः30 पर अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद यात्रियों को हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि और कनक भवन के दर्शन कराए जाएंगे। दोपहर भोजन के बाद राम की पैड़ी व नागेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा।

हिंदी ...