लखनऊ से अपहृत किशोरी बरामद, एक गिरफ्तार
साहिबगंज, मई 22 -- साहिबगंज। साहिबगंज प्रखंड के एक गांव से किशोरी के अपहरण मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडे ने बताया कि किशोरी के अपहरण मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए युवक का लोकेशन ट्रेस कर पांच दिनों की मशक्कत के बाद लखनऊ से किशोरी को बरामद कर लिया । इस मामले में आशीष को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- कोचिंग करने गई छात्रा को शादी की नीयत से भगाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.