लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 29 स्टेशन कवच से लैस होंगे। इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग के कार्य के लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। यह कार्य 268.96 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। कवच से लैस होने के बाद ट्रेनों की गति और संरक्षा बढ़ेगी। यात्रा के समय में कमी आएगी, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। रेलवे के अनुसार 29 स्टेशनों में लखनऊ, बाराबंकी, आलमनगर, कानपुर ब्रिज, उन्नाव, ऊंचाहार, सुल्तानपुर, जाफराबाद व वाराणसी आदि शामिल हैं। कवच प्रणाली के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने पर यह आधुनिक प्रणाली मैन्युअल हस्तक्षेप को कम करेगी, जिससे ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित और अधिक सटीकता हो सकेगा। यह स्टेशनों पर ट्रेनों के सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिसके कारण ट्रेनों की स्पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.