लखनऊ समेत 15 जिलों की अग्निवीर भर्ती 10 व 11 अक्टूबर को रुड़की में
लखनऊ, सितम्बर 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ समेत 15 जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका अगले माह 10 और 11 अक्टूबर को मिलने वाला है। भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), लखनऊ ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल) भर्ती रैली आयोजित करने की घोषणा की है। यह भर्ती रैली आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, लैंसडाउन द्वारा बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, रुड़की में आयोजित की जाएगी।भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट/दौड़ में शामिल होना होगा। 10 अक्टूबर को औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, लखनऊ, महोबा और उन्नाव जिले के उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और दौड़ में शामिल किया जाएगा। अगले दिन 11 अक्टूबर को कानपुर नगर और गोंडा जिलों के उम्मीदव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.