लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने राज्य के 10 जिलों में Rs.1,270.48 करोड़ के निवेश वाली 15 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। रेरा की 201वीं बैठक में लिए गए इस फैसले से प्रदेश में 3,102 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। स्वीकृत परियोजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक तथा मिश्रित उपयोग की परियोजनाएं शामिल हैं। निवेश के मामले में गौतमबुद्ध नगर सबसे आगे रहा, जहां Rs.507.77 करोड़ की 02 आवासीय व एक कॉमर्शियल परियोजना को स्वीकृति मिली है। इसके तहत कुल 380 आवासीय व 169 कमर्शियल इकाइयों का निर्माण होगा। इससे गौतम बुद्ध नगर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रमुख रियल एस्टेट गंतव्य के रूप में और मजबूत होगा। लखनऊ में सबसे अधिक परियोजनाओं को स्वीकृति मिली। राज्य की राजधानी में Rs...