लखनऊ, दिसम्बर 9 -- लखनऊ समेत यूपी के तीन एयरपोर्ट पर फ्लाइटों के निरस्त होने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। शाम तक कुल 23 फ्लाइटें निरस्त हो गईं। कई फ्लाइटें लेट हुईं जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। इंडिगो संकट से अकेले लखनऊ से कुल 16 फ्लाइटें निरस्त हुईं। यात्रियों को भारी असुविधा और किराए में बेतहाशा वृद्धि का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर कई यात्री रिफंड या निरस्त फ्लाइट के आधार पर दूसरी बुक कराने के लिए इंडिगो के काउंटर पर नजर आए। वहीं, गोरखपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु की उड़ानें निरस्त रहीं। इन तीन उड़ानों के निरस्त होने से करीब 590 यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। उड़ानों की लगातार कमी के कारण कंपनियों ने किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी है। बेंगलुरु का टिकट Rs.30,000 तक, मुंबई का टिकट Rs....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.