लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ समेत तीन जिलों में स्थित उनके आवास और कार्यालयों पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार पांच टीमें पुलिस बल के साथ दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुराने कारोबार से जुड़ा मामला सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई विधायक की एक पुरानी फर्म से संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की गई है। तीन जिलों में एक्शन लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उनके आवास और दफ्तर के अलावा, उनके पैतृक निवास और अन्य ठिकानों पर भी टीमें मौजूद हैं। विधायक: उमाशंकर सिंह वर्तमान में कैंसर से जूझ रहे हैं और हाल ही में उनके दो ऑपरेशन हुए हैं। वे अपने घर में आइसोलेशन में थे, जहां डॉक्टरों और नर्सों के प्रवेश पर भ...