लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने मंगलवार को प्रदेश के दो जिलों में बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत आलू की खरीद शुरू करा दी है। लखनऊ तथा फर्रुखाबाद में किसानों से आलू की खरीद के लिए 28 अप्रैल को क्रय केन्द्र खोल दिए गए।आपके प्रिय अखबार '' हिन्दुस्तान''' ने '' मंजूरी के बाद भी नहीं खुले आलू क्रय केन्द्र'' हेडिंग से मंगलवार को ही प्रमुखता से इसकी खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेकर उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को आनन-फानन में आलू खरीद शुरू कराने को लेकर विभाग के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई और प्रदेश के आलू उत्पादक जिलों में तत्काल आलू क्रय केन्द्र खोलने के निर्देश दिए।विभागीय मंत्री के निर्देशों के बाद मंगलवार को देर शाम उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हॉफेड) ने जिसे 10 जिलों में क्...