लखनऊ व्यापार मंडल चुनाव : ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन किया
लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ व्यापार मंडल के आगामी चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को व्यापार भवन में भारी गहमागहमी रही। विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के विशाल जुलूस के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष पद पर अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पद पर पवन मनोचा, महामंत्री पद पर अनुराग मिश्र, जितेंद्र सिंह चौहान और उमेश शर्मा व कोषाध्यक्ष पद पर सुहैल हैदर अल्वी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र गुप्ता ने नामाकंन किया।चुनाव अधिकारी अनिल वरमानी ने बताया कि नामांकन के आखिरी दिन व्यापारियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला और बड़ी संख्या में पर्चे दाखिल किए गए। पूरी प्रक्रिया के दौरान लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.