लखनऊ विश्वविद्यालय में 22 अगस्त को एनसीसी भर्ती
लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए 64 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा एनरोलमेंट 2026 की भर्ती प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया विश्वविद्यालय के एथलेटिक ग्राउंड में सुबह 7 बजे से शुरू होगी। इस वर्ष स्नातक के किसी भी कार्यक्रम में नवप्रवेश लेने वाले पात्र छात्र-छात्राएं इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। 64 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा कैडेट्स को विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के जरिए राष्ट्रीय स्तर के शिविरों, प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए तैयार किया जाता है。
भर्ती प्रक्रिया की निगरानी भर्ती प्रक्रिया 64 यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.