लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगा BBA LLB इंटीग्रेटेड कोर्स, ऐसा करने वाला बना यूपी का पहला राज्य विश्वविद्यालय
नई दिल्ली, जून 19 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय को बड़ी अकादमिक उपलब्धि मिली है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की स्टैंडिंग कमेटी ने विवि में पांच वर्षीय बीबीए एलएलबी इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होगा। बीसीआई ने प्रति सेक्शन 60 छात्रों के आधार पर तीन सेक्शन में कुल 180 सीटों को मंजूरी दी है। यह भी पढ़ें- यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अब इस तरह दिए जाएंगे छात्रों को नंबरउपलब्धि इस उपलब्धि के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बन गया है, जहां परिसर से सीधे बीबीए एलएलबी इंटीग्रेटेड डिग्री की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे छात्रों को प्रबंधन और विधि शिक्षा के समन्वित अध्ययन का अवसर मिलेगा। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि बीसीआई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.