लखनऊ विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया तेज
लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय ने कई पाठ्यक्रमों के लिए सीट आवंटन सूची जारी करने के साथ ही कुछ पाठ्यक्रमों में विषय चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। परास्नातक प्रवेश के तहत एलएल.एम. की प्रथम सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। मेरिट के आधार पर सीट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र संख्या के माध्यम से सीट आवंटन की जानकारी देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन सीट पुष्टि शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करनी होगी.
स्नातक प्रवेश प्रक्रिया वहीं, स्नातक प्रवेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.