लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग, फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन, इंडियन योग फेडरेशन तथा उत्तर प्रदेश नेचुरोपैथी एंड योग टीचर्स एंड फिजिशियन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक 22वें राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार का मुख्य विषय "महिलाओं के स्वास्थ्य प्रबंधन में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका" रखा गया है। योग संकाय के समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से योग विशेषज्ञ, शिक्षक, शोधार्थी एवं विषय विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, सिक्किम, कर्नाटक, तमिलनाडु और पंजाब सहित कई राज्यों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कि...