नई दिल्ली, फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिसर में लगातार तीसरे दिन भी हंगामा जारी है। मुस्लिम छात्रों के नमाज पढ़ने के विरोध में आज दूसरे गुट के छात्र हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे थे। उनके इकट्ठा होते ही पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद जैसे ही छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ना शुरू किया, पुलिस ने उन्हें पकड़-पकड़कर गाड़ी में ठूंस दिया गया। इस दौरान छात्रों ने हंगामा किया। इससे पूर्व पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रों को मनाने की भरपूर कोशिशें की, मगर विद्यार्थी किसी की बात सुनने को तैयार न थे। चालीसा पाठ करने छात्रों का कहना है कि जब यहां नमाज पढ़ी गई, इफ्तार पार्टी की गई तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। हनुमान चालीसा पर कार्रवाई क्यों की जा रही है। छात्रों ने चालीसा पाठ से पहले एक पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.