लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रो. मीनल गर्ग बनीं जैव रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष
लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. मीनल गर्ग को जैव रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति 18 अगस्त 2026 के अपराह्न से प्रभावी मानी जाएगी। विश्वविद्यालय की प्रथम परिनियमावली के परिनियम-220 (यथा संशोधित) के प्रावधानों के तहत कुलपति महोदय द्वारा प्रो. मीनल गर्ग को विभागाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करने के लिए नामित किया गया है। यह व्यवस्था उनकी अधिवर्षता आयु प्राप्त करने की तिथि अथवा विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए जाने वाले किसी अन्य आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रति भेज दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.