लखनऊ विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश के लिए सीट आवंटन परिणाम २१ अगस्त को
लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र २०२६-२७ में पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश के लिए ऑनलाइन परामर्श प्रक्रिया के तहत उपलब्ध सीटों के सापेक्ष सीट आवंटन परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार परिणाम २१ अगस्त २०२६ को जारी किया जाएगा। सीट आवंटन विभिन्न चरणों में किया गया है। इसमें पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, मानवशास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी, सांख्यिकी, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारतीय इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र सहित विभिन्न पाठ्यक्रम शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को अपनी प्रवेश पहचान संख्या की सहायता से सीट आवंटन देखने को कहा है। यह भी पढ़ें- 25 अगस्त तक ले सकते हैं छूटे विषयों में प्रवेश आवंटित सीट की पुष्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.