लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का टेंटेटिव कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से 6 अक्तूबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर में प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रम और विषय के अनुसार अलग-अलग परीक्षा कार्यक्रम जारी किए हैं। बीए सेमेस्टर पांच की परीक्षाएं व बीएससी सेमेस्टर पांच की परीक्षाएं 12 नवंबर से शुरू होंगी, जबकि बीकॉम सेमेस्टर पांच की परीक्षाएं 16 नवंबर से प्रस्तावित हैं। तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए भी विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- डीडीयू : 15 तक भरें जाएंगे यूजी-पीजी तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.