लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, छात्रों और शिक्षकों ने दिया राष्ट्रएकता का संदेश
लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में विधि संकाय के विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधि संकाय के संकाय प्रमुख एवं अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आर. के. वर्मा ने किया। इस दौरान अतिरिक्त अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अर्चना सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि प्रभा जोशी समेत संकाय के शिक्षक उपस्थित रहे। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.