लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन, यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन और रोहित एक्ट की उठाई मांग
लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को लागू करने और रोहित एक्ट के निर्माण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 पर एकत्र हुए, जहां से उन्होंने जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मार्च के दौरान पुलिस की बोलेरो गाड़ियां भी छात्रों के साथ-साथ चलती रहीं, ताकि हालात पर लगातार नजर रखी जा सके और व्यवस्था बनी रहे।छात्रों का कहना है कि यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.