लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर में उत्कृष्ट योगदान और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किए जाने वाले थल सेना उप प्रमुख प्रशंसा सम्मान से लखनऊ विश्वविद्यालय के चौसठ उत्तर प्रदेश बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ रजनीश कुमार यादव को सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में चयनित अठारह पुरस्कार विजेताओं में वे देश के एकमात्र सहायक राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिकारी हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। डॉ रजनीश कुमार यादव को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व अनुकरणीय सेवाओं तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय के ...