लखनऊ, सितम्बर 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष और महिला रग्बी टीम के चयन के लिए ट्रायल 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। चयनित टीमें उत्तर क्षेत्र-अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार रग्बी के चयन ट्रायल 30 सितंबर 2026 को सुबह नौ बजे विश्वविद्यालय के प्रांजपे पवेलियन ग्राउंड में होगा। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 29 सितंबर 2026 की शाम पांच बजे तक लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन कार्यालय में अपना पंजीकरण कराना होगा। यह भी पढ़ें- जूनियर यूपी एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन 27 को प्रतिभागियों को दो पासपोर्ट साइज फो...