लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक और प्रबंधन शिक्षा को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए हार्वर्ड बिजनेस पब्लिशिंग के साथ समझौता किया है। इसके तहत बीबीए, बीकॉम और एमबीए के विद्यार्थियों को हार्वर्ड की केस स्टडीज और एचबीआर सामग्री तक निशुल्क डिजिटल पहुंच मिलेगी। इस सुविधा का पूरा खर्च विश्वविद्यालय स्वयं वहन करेगा। विश्वविद्यालय का दावा है कि यह सुविधा मुफ्त देने वाला वह देश का पहला राज्य विश्वविद्यालय है। सत्र 2026 से 27 में मुख्य और द्वितीय परिसर के पहले और दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को यह लाभ मिलेगा। इसमें बीबीए और बीकॉम के सभी पंजीकृत छात्र शामिल हैं, साथ ही फाइनेंस, एचआर, मार्केटिंग, इंटरनेशनल बिजनेस, बिजनेस एनालिटिक्स, फार्मास्युटिकल और टूरिज्म मैनेजमेंट जैसी विशेषज्ञताओं वाले एमबीए छात्र भी...