लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने होटल प्रबंधन और आतिथ्य क्षेत्र में विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विश्वविद्यालय के नवप्रारंभित बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (बीएचएमसीटी) पाठ्यक्रम के प्रथम बैच के दीक्षारंभ कार्यक्रम के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय और रामाडा बाय विंडहैम लखनऊ के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्य परिसर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के मंथन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा तथा रामाडा की ओर से निदेशक श्री निशांत जायसवाल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

समझौते की मुख्य बातें इस समझौते के अंतर्गत विद्यार्थियों को होटल उद्योग के वास्तविक कार्य वातावरण में प्रशिक्षण और इंटर्नशिप के अवसर मिल...