लखनऊ विवि में शिवम ने लहराया परचम, दो गोल्ड मेडल से सम्मानित
हरदोई, अगस्त 4 -- मल्लावां। विधानसभा क्षेत्र के पिपरावां निवासी सुभाष चंद्र वर्मा के बेटे शिवम पटेल ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवम ने लखनऊ विवि की बीए परीक्षा में 800 में से 724 अंक (90.5 प्रतिशत) प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिवम को शीतला प्रसाद श्रीवास्तव मेमोरियल गोल्ड मेडल तथा चौबे मौक्का प्रसाद गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश वर्मा "टिल्लू भैया" ने शिवम पटेल को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज का सम्मान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.