लखनऊ, फरवरी 6 -- कार्यपरिषद का फैसला -निदेशक द्वितीय परिसर और कई सेल को भी किया गया स्थगित -कार्य परिषद की बैठक में कई अहम निर्णयों पर बनी सहमति लखनऊ,संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में कई अधिष्ठाता, निदेशक और सेल को स्थगित कर दिया गया है। कुलपति की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ विवि में पांच अधिष्ठाता, निदेशक द्वितीय परिसर और कई तरह की सेल को स्थगित किया गया है। जिन अधिष्ठाताओं का पद स्थगित हुआ है उसमें डीन रिसर्च, रिक्रूटमेंट, प्रवेश, सीडीसी और अकादमिक शामिल हैं। प्रवक्ता का कहना है कि चूंकि विश्वविद्यालय परिनियमावली में संशोधन पर कुलाधिपति की सहमति अभी प्राप्त नहीं हुई है, अतः तत्काल प्रभाव से इन पदों और सेल के गठन को स्थगित कि...