लखनऊ, मार्च 13 -- Lucknow News: लखनऊ वालों को अब जल्द ही जाम से मुक्ति मिल जाएगी। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में समता मूलक चौराहे से डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अगले चरण का शिलान्यास भी किया। इस परियोजना के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन तेज और सुगम होगा, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ ही लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। बतादें कि 100 करोड़ की लागत से ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण 11 मार्च, 2024 को किया गया था। 6.8 किलोमीटर लंबा ये पुल आईआईएम रोड से पक्का पुल तक बना था जबकि 299 करोड़ की लागत से आज परियोजना के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया गया है। इस चरण के अंतर्गत डालीगंज से लेकर निशातगंज होते हुए समता मूलक चौक तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.