लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट की यात्रा होगी आरामदायक
लखनऊ, जुलाई 28 -- लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का संचालन अब आधुनिक एलएचबी रेक(कोच) से होगा। यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं आधुनिक रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस रेक को लगाने का निर्णय उत्तर रेलवे ने लिया है। रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 20401/20402 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस में वर्तमान में प्रयुक्त आईसीएफ रेक के स्थान पर आधुनिक एलएचबी रेक का स्थाई रूप से संचालन करने का निर्णय लिया गया है। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत गाड़ी संख्या 20402 (लखनऊ-वाराणसी) का संचालन 06 अगस्त से लखनऊ से और गाड़ी संख्या 20401 (वाराणसी-लखनऊ) 07 अगस्त से वाराणसी से एलएचबी रेक के साथ प्रारंभ किया जाएगा.
एलएचबी रेक से मिलेगी यह सुविधा- -कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.