प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- नवरात्र एवं ईद के कारण शुक्रवार को रानीगंज कस्बे में काफी ज्यादा भीड़ होने के कारण तीन घंटे तक कस्बे में जाम लगा रहा। ईद का त्यौहार एवं नवरात्र होने के कारण दर्शनार्थियों की भी लंबी कतार लगी हुई थी। ज्यादा भीड़ और वाहनों के कारण काफी लंबा जाम लग गया। दोपहर में मौसम साफ होने के बाद ईद के त्यौहार को लेकर ग्रामीण क्षेत्र से महिला-पुरुष बच्चे खरीदारी के लिए निकले हुए थे। दुकानों पर भीड़ होने के कारण आसपास की पटरियों पर भी वाहन खड़े हुए। जिसके कारण पूरा कस्बा भीड़ के कारण जाम लगा हुआ था। बाहर से आने वाले बड़े वाहनों की भी लंबी कतार लगने के कारण दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। उस जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वाहनों की लंबी कतार होने के कारण राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम को हटाने के लिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.