नई दिल्ली, मई 28 -- Lucknow-Varanasi Intercity: लखनऊ से वाराणसी और वाराणसी से लखनऊ आने जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ-बनारस-लखनऊ के बीच यात्रियों की काफी संख्या में आवाजाही को देखते हुए रेल प्रशासन ने दोनों शहरों के बीच एक और इंटरसिटी चलाने का निर्णय लिया है। अब तक दोनों के बीच नियमित रूप से वरुणा एक्सप्रेस चला करती है। अब गुरुवार से रोजाना एक और ट्रेन चालू हो गई है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि रेल मंत्रालय ने वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 04217/04218 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस को नियमित करके नई गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस के रूप में रोजाना चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का दोनों तरफ से गुरुवार से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसमें 15 कोच लगाए ज...