नोएडा, जनवरी 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यूपी कबड्डी लीग में बुधवार को लखनऊ लायंस ने यमुना योद्धा को 60-44 से हरा दिया। नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के मध्यांतर से पहले लखनऊ लायंस दबाव में थी। बाद में वापसी करते हुए जीत हासिल की। यमुना योद्धा ने आक्रामक खेल से शुरूआत की। टीम ने लखनऊ लायंस को ऑल-आउट किया। अर्जुन देशवाल की अगुवाई में लखनऊ टीम ने धीरे-धीरे मुकाबले पर नियंत्रण हासिल किया। मुकाबले का निर्णायक मोड़ तब आया, जब लखनऊ ने यमुना योद्धाज़ को दो बार ऑल-आउट किया, जिससे मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। बावजूद यमुना योद्धा प्रयास करती रही। लखनऊ लायंस ने यमुना योद्धा को बढ़त बनाने का और कोई मौका नहीं दिया। लखनऊ की ओर से युवा रेडर शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 रेड अंक हासिल किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.