कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। रेल प्रशासन कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगा पुल की डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत का काम करा रहा है। इस कारण दो अप्रैल से 13 मई तक इस रूट पर मेगा और पॉवर ब्लॉक लिया गया है। कानपुर-लखनऊ मेमू सहित 17 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, अयोध्या वंदेभारत सहित 29 ट्रेनें बदले मार्ग या बीच के स्टेशनों पर टर्मिनेट होकर वापस जाएंगी। रेल प्रशासन ने पहले से टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों से अपील की है कि वह या तो रिफंड लें या फिर अगली तिथियों में टिकट कराएं। रेलवे अधिकारियों ने रविवार को ट्रैक स्थल का दौरा भी किया। रेलवे ने डायवर्ट और निरस्त ट्रेनों का रविवार को आकलन करने के बाद अपनी मुहर लगा दी है।यह ब्लॉक 42 दिन तक सुबह 09:30 से शाम 05:30 बजे तक चलेगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.