लखनऊ-रायबरेली रूट पर रोडवेज ने बढ़ाया किराया
प्रयागराज, अप्रैल 8 -- एक अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा की दरों में वृद्धि के बाद प्रयागराज से संचालित रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। प्रयागराज से लखनऊ और रायबरेली जाने वाली बसों में अलग-अलग श्रेणियों में तीन से छह रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर वोल्वो बस का किराया 541 रुपये से बढ़ाकर 545 रुपये कर दिया गया है, जबकि प्रयागराज-रायबरेली वोल्वो सेवा 331 रुपये से बढ़कर 334 रुपये हो गई है। जनरथ 2x3 सेवा में प्रयागराज-लखनऊ का किराया 349 से बढ़कर 355 रुपये तथा प्रयागराज-रायबरेली का किराया 210 से बढ़कर 216 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह जनरथ 2x2 सेवा में प्रयागराज-लखनऊ का किराया 381 से बढ़कर 387 रुपये और प्रयागराज-रायबरेली का किराया 230 से बढ़कर 236 रुपये हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.