सहारनपुर, फरवरी 17 -- मनरेगा बचाओ संग्राम के दूसरे चरण के अंतर्गत मंगलवार को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम से पहले सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। कार्यकर्ताओं ने अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी व अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा व वरुण शर्मा, पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू तथा अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष मनीष सहगल समेत कई नेताओं के आवास पर सुबह से ही पुलिस तैनात रही। हाउस अरेस्ट के चलते जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा पूर्व निर्धारित प्रेस वार्ता में भी शामिल नहीं हो सके। संदीप सिंह राणा ने पुलिस कार्रवाई को भाजपा सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.