लखनऊ मेट्रो में वन नेशन वन कार्ड लागू होगा
लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ मेट्रो भी अब वन नेशन वन कार्ड ला रहा है। इस कार्ड के धारक देश के किसी भी शहर में चल रहे मेट्रो में सफर कर सकेंगे। बस इसके लिए उन्हें अपने कार्ड में पर्याप्त बैलेंस रखना होगा। यूपी मेट्रो रेले कॉरपोरेशन इसी पखवाड़े में नया कार्ड लांच करेगा। मौजूदा समय में लखनऊ मेट्रो में रोजाना सफर करने वालों के लिए मेट्रो रेलवे स्मार्ट कार्ड (क्लोज लिंक कार्ड) की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इसे महीनावार से लेकर साल भर के लिए रीचार्च कराया जा सकता है। इस कार्ड से ही यात्री को स्टेशन पर प्रवेश मिलता है। इसके अलावा रोजाना टिकट लेकर यात्रा करने की भी सुविधा है। स्मार्ट कार्ड धारक मेट्रो सुविधा वाले किसी अन्य शहर में जाते हैं तो उन्हें वहां टिकट खरीद कर यात्रा करनी पड़ती है। अब मेट्रो का वन नेशन वन कार्ड यानी कि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड(एनसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.