लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ मेट्रो की सतर्कता और संवेदनशीलता से अपहरण के बाद लखनऊ पहुंचे 13 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया गया। घटना 11 अगस्त की दोपहर करीब 12:50 बजे दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन की है। मेट्रो प्रवक्ता के मुताबिक आगरा निवासी एक घबराया हुआ बच्चा स्टेशन के प्रवेश क्षेत्र में तैनात सुरक्षा कर्मियों के पास पहुंचा। बच्चे ने बताया कि कुछ लोग उसका अपहरण कर उसे आगरा से लखनऊ लाए थे। मौका पाकर वह उनके चंगुल से निकलकर मदद की तलाश में स्टेशन पहुंचा था। एसएसएफ सुरक्षा कर्मियों ने बच्चे को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और स्टेशन नियंत्रण दल को सूचना दी। कर्मियों ने बच्चे को भरोसा दिलाते हुए उसके परिवार से संपर्क कराया। सुरक्षा जवान की मदद से वीडियो कॉल पर बच्चे की उसके पिता से बात कराई गई। पिता ने बताया कि बच्चे के लापता हो...