नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- UP News: लखनऊ में चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो रेलवे स्टेशन के विस्तार(ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) के लिए न्यू डेवलपमेंट बैंक ने लोन दिए जाने पर सहमति दे दी है। बैंक परियोजना की कुल लागत का 50% लोन देगा, जो कि 2883.93 करोड़ रुपये होगा। यूपी मेट्रो कॉरपोरेशन की तरफ से इस संबंध में अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जिसमें डेढ़ से दो महीने लगेंगे। लोन मिलते ही परियोजना निर्माण में तेजी आएगी। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कुल अनुमानित लागत 5801.05 करोड़ रुपये है। इसमें से मेट्रो कॉरपोरेशन को आधी रकम यानी कि 2893.93 करोड़ रुपये का इंतजाम बैँक से लोन लेकर करना था। इसके लिए यूपी मेट्रो कॉरपोरेशन ने ब्रिक्स देशों के बैंक न्यू डेवलपमेंट बैंक(एनबीडी) से लोन लेने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के सामने रखा था। वित्त मंत्रालय ने 21 फरवरी को प्...